Hindi News / news / Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, हादसे में...

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, हादसे में पति की मौत; पत्नी की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Oct 25, 2024, 11:08:50 AM

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, हादसे में पति की मौत; पत्नी की हालत नाजुक

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद डाला, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित NH-31 की है। 


मृतक की पहचान सहरसा जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के हकपाड़ा गांव के वार्ड- 6 निवासी उपेंद्र साह के करीब 39 वर्षीय पुत्र गांगों साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सवार होकर मुंगेर गंगा स्नान करने जा रहे थे, तभी साहेबपुरकमाल के जीरोमाइल पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि ट्रक चालक भागने में सफल हो गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को को सौंप दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।