Hindi News / news / बिहार: NH पार कर रही मां-बेटी को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दोनों...

बिहार: NH पार कर रही मां-बेटी को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Jun 04, 2023, 5:52:41 PM

बिहार: NH पार कर रही मां-बेटी को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

- फ़ोटो

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपनी बेटी को लेकर मायके जा रही थी, तभी तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को घंटो जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया स्थित विश्वकर्मा चौक के पास की है।


मृतकों की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी ललित पंडित की 25 वर्षीय पत्नी आशा कुमारी और उसकी 8 साल की बेटी मौसम कुमारी के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि आशा कुमारी अपनी बेटी मौसम के साथ रविवार को अपने मायके जा रही थी। ऑटो से उतरने के बाद दोनों मां-बेटी NH पार कर रही थीं तभी तेज रफ्तार कार ने दोनों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


इस घटना के बाद ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्तल पर पहुंच गए और एनएच 31 को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है और गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।