Hindi News / news / बिहार : पति को लेकर SSP के पास पहुंची पत्नी, बोली- हसबैंड की...

बिहार : पति को लेकर SSP के पास पहुंची पत्नी, बोली- हसबैंड की हत्या कराना चाह रहे मां-बाप

1st Bihar Published by: Updated Oct 17, 2022, 5:44:27 PM

बिहार : पति को लेकर SSP के पास पहुंची पत्नी, बोली- हसबैंड की हत्या कराना चाह रहे मां-बाप

- फ़ोटो

BHAGALPUR: भागलपुर में एक पति-पत्नी ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर जान की गुहार लगाई है। दोनों ने एक साल पहले प्रेम विवाद किया था लेकिन लड़की के घर वाले इस शादी से खुश नहीं हैं और लगातार लड़के को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों की धमकी से परेशान पति-पत्नी सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात कर जान की गुहार लगाई। दोनों की गुहार को सुनने के बाद एसपी ने संबंधित थाने को न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।


दरअसल, भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र स्थित जरलाही के रहने वाले गोपी हरि और बबरगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज की रहने वाली नीतू कुमारी के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। एक साल पहले दोनों ने गोनू बाबा धाम मंदिर में जाकर शादी रचा ली। लेकिन लड़की के घरवालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। जिसके बाद लड़की के घर वालों ने बबरगंज थाने में लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस प्रेमी जोड़े को पकड़ कर थाने लाई और वहां से लड़की को उनके माता-पिता के साथ भेज दिया। वही लड़के को भी अपने घर भेज दिया गया था।


लड़की घर पहुंची तो परिजनों ने उसे करीब एक साल तक घर में कैद किए रखा। सोमवार को मौका मिलते ही लड़की घर से भाग कर अपने पति के पास पहुंच गई। दोनों सुरक्षा की गुहार को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के पास पहुंचे। पीड़िता बताया है कि उसके माता-पिता उसकी और उसके पति की हत्या करना चाहते हैं। दोनों की गुहार सुनने के बाद एसएसपी बाबूराम ने संबंधित थाने को पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराने का आदेश दिया है। कोर्ट के निर्णय के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।