Hindi News / news / बिहार: पूजा पंडाल में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद...

बिहार: पूजा पंडाल में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में मर्डर की आशंका

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 29, 2023, 2:06:52 PM

बिहार: पूजा पंडाल में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में मर्डर की आशंका

- फ़ोटो

BUXAR: बक्सर में बेखौफ अपराधियों ने सरस्वती पूजा के पंडाल में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार की रात मूर्ति विसर्जन के बाद कुछ युवक पंडाल में सो रहे थे,इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पंडाल में घुसकर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबनी में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के शांति मोहल्ले की है।


मृतक की पहचान शांति मोहल्ला निवासी अक्षय लाल के बेटे राजेश पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के बाद राजेश अपने दोस्तों के साथ पंडाल में सोया हुआ था। इसी बीच काले रंग की बाइक पर सवार होकर दो बदमाश पंडाल में पहुंचे और चेहरा पहचान कर उसे गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक पिछले दिनों राजेश का किसी के साथ विवाद हो गया था लेकिन उस मामले को सुलझा लिया गया था।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ जारी है।नगर थाना प्रभारी दिनेश मालाकार के मुताबिक पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।