Hindi News / news / साथ जिएंगे साथ मरेंगे: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दे दी जान, बगीचे...

साथ जिएंगे साथ मरेंगे: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दे दी जान, बगीचे में पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Aug 06, 2023, 1:18:49 PM

साथ जिएंगे साथ मरेंगे: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दे दी जान, बगीचे में पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

- फ़ोटो

SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां प्यार में विफल एक प्रेमी जोड़े ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। दोनों का शव गांव के बगीचे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना महिषी थाना के जजोरी गांव की है।


मृतक युवक-युवती की पहचान जजोरी गांव निवासी 22 वर्षीय ललित राम और 15 साल की रंभा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ललित और रंभा दोनों का पिछले कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे लेकिन परिजनों का दोनों का मिलना जुलना पसंद नहीं था।


दोनों का प्यार जब परवान नहीं चढ़ा तो हताशा में आकर प्रेमी जोड़े ने आत्मघाती कदम उठा लिया और बिजवार के दक्षिणी छोर पर बधवा से राजनपुर जाने वाली सड़क के पास स्थित बगीचे में जाकर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।