Bihar News: बिहार में बाल सुधार गृह में नाबालिग लड़के की संदिग्ध मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में बाल सुधार गृह में नाबालिग लड़के की संदिग्ध मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन के 83वें जन्मदिन पर जलसा के बाहर फैंस की भारी भीड़, KBC के सेट पर खास अंदाज में किया सेलिब्रेशन Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर आयोग ने शुरू की इनलोगों की ट्रेनिंग, फेयर चुनाव को लेकर दी जाएगी खास टिप्स Bihar Election 2025 : सीट बंटवारे से पहले नामांकन और पोस्टर ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल, NDA और महागठबंधन पर दबाव Bihar Crime News: बिहार में शराबी पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, दो साल पहले धूमधाम से हुई थी शादी Bihar Crime News: बिहार में शराबी पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, दो साल पहले धूमधाम से हुई थी शादी Bihar News: दिवाली और छठ को लेकर पटना के लिए 7 जोड़ी नई उड़ानों की शुरुआत, हवाई सफर होगा आसान PM Modi : PM मोदी आज शुरू करेंगे ₹35,440 करोड़ की 3 मेगा योजनाएं, किसानों को बड़ी सौगात Patna News: पटना में चुनावी गहमागहमी के बीच छठ महापर्व की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने कसी कमर, गंगा घाटों पर विशेष तैयारी
1st Bihar Published by: Updated Thu, 13 Oct 2022 11:32:20 AM IST
- फ़ोटो
ARRAH: खबर भोजपुर से है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में पूर्व मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव की है। यहां आपसी विवाद को लेकर वर्तमान मुखिया और पूर्व मुखिया के बीच पहले तो जमकर मारपीट हुई और इसके बाद जमकर हुई गोलीबारी की घटना में पूर्व मुखिया के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक शख्स की पहचान कोरी पंचायत के पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान उर्फ बम पासवान के 24 वर्षीय बेटे हरेश पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान उर्फ बम पासवान का कोरी पंचायत के मुखिया संजय चौधरी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। मुखिया संजय चौधरी और उनके परिवार के लोग अक्सर पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान और उनके परिजनों से गाली गलौज किया करते थे। इस बात की शिकायत पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान कई बार पुलिस से भी कर चुके थे। बावजूद इसके आरोपी मुखिया और उसके परिजन अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे।
इसी बीच बुधवार की देर रात जब पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान का बेटा अपने दादा का लिए खाना लेकर घर के बाहर जा रहा था। तभी मुखिया संजय चौधरी और उसके परिवार के अचानक वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में पूर्व मुखिया हरेश पासवान को गोली लग गई जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
आनन-फानन में परिजनों उसे इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थित बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही है।