बिहार : रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आए 4 लोग, दो की मौके पर हुई मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 08, 2023, 11:45:27 AM

बिहार : रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आए 4 लोग, दो की मौके पर हुई मौत

- फ़ोटो

DARBHANGA : खबर दरभंगा से निकल कर सामने आ रही है। जहां तेज रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आस- पास के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी आरपीएफ को दे दी गई है। उसके बाद मौके पर पहुंच कर टीम जांच पड़ताल पर जूट गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा के  दोनार रेलवे गुमटी पर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान चार लोग चपेट में आ गए। उसके बाद मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जबकि घायल दो अन्य लोगों को नाजुक स्थिति में इलाज को लेकर DMCH में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आस - पास के लोगों में कोहराम मचा है। 


उधर, इस घटना के बाद यह जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है कि मृतक कहां है और  ये लोग कहा जा रहे थे। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जूट गई है। आस - पास के लोगों से भी जानकारी हासिल की जा रही है।