Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में नेता जी ने इस चीज़ में जमकर उड़ाए रुपए, हजारों-लाखों नहीं करोड़ों कर दिए खर्च; जानिए क्या है वह पूरी खबर Bihar Election 2025 : मतगणना के दिन पटना में ट्रैफिक प्लान जारी, ए.एन. कॉलेज के आसपास वाहनों की आवाजाही पर रोक Bihar Crime News: पारिवारिक विवाद में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, दो बच्चों के साथ मां की गई जान Govinda Health: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के बाद अब एक्टर गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती Govinda Health: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के बाद अब एक्टर गोविंदा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती Bihar Election 2025 : महिलाओं ने रचा इतिहास, 71% मतदान कर ‘नारी शक्ति’ बनीं गेमचेंजर; जानिए किसे होगा फायदा Bihar Elections 2025: एक्जिट पोल में जानिए क्या है अनंत सिंह का हाल, हाई कॉन्फिडेंस के साथ करवा रहे हैं महाभोज की तैयारी Bihar Election 2025 : एएन कॉलेज बना काउंटिंग सेंटर, डीएम-एसएसपी ने तैयारियों की समीक्षा की; जानिये कैसी रहेगी व्यवस्था Success Story: टैक्स ऑफिसर की नौकरी के बीच UPSC क्रैक, आस्था सिंह 21 साल की उम्र में बनीं IAS अधिकारी Bihar Politics : राजद-भाजपा-जदयू में कौन बनेगा नंबर वन? इन एग्जिट पोल ने दिए चौंकाने वाले नतीजे; नीतीश और तेजस्वी कौन मारेगा बाजी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 26 Jan 2023 09:51:55 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : राजधनी पटना के गांधी मैदान में गणत्रंत दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। राज्य के अंदर दो साल बाद आमलोगों को भी इस गणत्रंत दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिला है। इस गणत्रंत दिवस समारोह पर बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कई मंत्री मौजूद रहे। इस कड़ी में जो इस समारोह की सबसे बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही ह, उसके मुताबिक इस समारोह में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक हुई है।
दरअसल, गांधी मैदान में समारोह शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। गांधी मैदान से एक युवक को बिना पहचान पत्र के पुलिस ने पकड़ा है। जिससे पूछताछ जारी है। बताया जाता है कि, उस युवक के कंधे पर एक बैग था। उस बैग को लेकर वह युवक परेड स्थल तक प्रवेश कर गया था। इसी संदेह के आधार पर बम निरोधक दस्ते ने युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक रांची निवासी बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि, रांची निवासी युवक किस उद्देश्य से समारोह स्थल तक पहुंचा है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं उसके बैग में क्या कुछ सामने आया कि उसके बैग में क्या कुछ सामान है। इसकी जांच मौके पर मौजूद पुलिस के पदाधिकारी कर रहे हैं। फिलहाल युवक को पुलिस ने हिरासत में रखा है।
आपको बताते चलें कि, देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में भी जश्न का माहौल है। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया है। इस मौके पर गांधी मैदान में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने तिरंगा फहराया। इससे पहले राज्यपाल ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। समारोह में बिहार सरकार के 12 विभागों की रंग-बिरंगी और खूबसूरत झांकियां निकल रही है।