1st Bihar Published by: VISHWAJIT ANAND Updated Jun 08, 2023, 4:18:03 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में बेरोजगार युवक युवतियों के लिए राजस्व विभाग में सुनहरा मौका मिलने वाला है. विभाग में दस हजार पदों पर नियुक्ति होने वाली है. इसमें बहाली की प्रक्रिया कुछ ही महीने के अंदर पूरी कर ली जाएगी. बहाल कर्मियों को विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्ती कार्य में लगाया जाएगा. मंत्री आलोक मेहता ने आज खुद इसकी जानकारी दी.
बता दें मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कार्य ससमय पूरा करने एवं अंचलों में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त का कार्य के लिए दस हजार 121 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया कुछ ही महीने में पूरी कर ली जाएगी.