1st Bihar Published by: Updated Aug 16, 2022, 3:41:55 PM
- फ़ोटो
CHHAPRA : खबर छपरा से है, जहां एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना सीवान के रसूलपुर थाना क्षेत्र की है. सीवान-छपरा मुख्य मार्ग NH 531 पर चैनवा टॉल टैक्स के समीप से बरामद किया गया है. जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी मिली, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
संदिग्ध हालत में शव को देख लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी वाहन द्वारा रौद दिया गया. इससे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. मृतक का उम्र 55 वर्ष के आसपास अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि अभी तक शव का शिनाख्त नही हो पाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है.
घटना को लेकर स्थानीय पुलिस अधीक्षक बताया कि सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक की जान गई है, लेकिन हत्या के भी एंगल से जांच जारी है. अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. इधर, शव को देखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है. कोई इसे सड़क दुर्घटना बता रहा है तो वहीं कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं. फिलहाल मृतक की पहचान की जाने की कोशिश चल रही है. अलग-अलग सोशल मीडिया नेटवर्क पर शव के तस्वीर को सर्कुलेट कर शव के पहचान की कोशिश किया जा रहा है.