मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 19 Mar 2024 10:51:45 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 79 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह नोएडा के सेक्टर-51 में रहते थे। रघुनाथ गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता ने बताया, सोमवार देर रात पिताजी का निधन हो गया। अंतिम संस्कार पूर्वी चंपारण, बिहार में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
दरअसल, रघुनाथ गुप्ता मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित मोतिहारी के रहने वाले थे। रघुनाथ गुप्ता जयप्रकाश नारायण द्वारा 1974 में छात्र आंदोलन को संचालित करने के लिए बनाई 11 सदस्यीय संस्थापक समिति के सदस्य भी थे। इस समिति का नाम बिहार प्रदेश छात्र संघर्ष समिति रखा गया था। उन दिनों रघुनाथ गुप्ता ने छात्र हितों के लिए बढ़चढ़ कर काम किया।
इसके साथ ही रघुनाथ गुप्ता बिहार विधान परिषद के सदस्य और बिहार सरकार में मंत्री रहे। आपातकाल के दौरान उन्हें 19 महीने की जेल यातना भी सहनी पड़ी थी। साल-2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें बिहार में पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, हालांकि वे चुनाव हार गए।वे आजीवन समाजवादी विचारधारा के नेता रहे। आपात काल के दौरान उन्हें 19 महीने की जेल यातना भी सहनी पड़ी थी।
उधर, साल 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बिहार में पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से रघुनाथ गुप्ता को प्रत्याशी बनाया था, हालांकि वे चुनाव हार गए थे। अब रघुनाथ गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता ने बताया, सोमवार देर रात पिताजी का निधन हो गया। अंतिम संस्कार पूर्वी चंपारण बिहार में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।