ब्रेकिंग न्यूज़

Mokama Election 2025 : अनंत सिंह के गिरफ्तारी के बाद मैदान में आएगी नीलम देवी, दिल्ली से मोकामा बुलाए जाने की आ रही खबर;जानिए कितना पड़ेगा असर Bihar Election 2025: PM मोदी के रोड शो से पहले पोस्टरों और होल्डिंग से सजा पटना, NDA का चुनावी जोश बढ़ा Lalu Prasad Yadav Controversy: ‘महाकुंभ’ को फालतू बताने वाले लालू यादव ने मनाया हैलोवीन, भाजपा भड़की; कहा- "बिहार के लोगों, मत भूलो कि आस्था का मजाक...” Mokama Assembly : जानिए अनंत सिंह और दुलारचंद यादव भिडंत की एकदम सच्ची कहानी, कैसे और क्या हुआ; 'छोटे सरकार' का रोल क्यों हुआ अहम Bihar Weather: बिहार के दर्जन भर जिलों में आज भी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Anant Singh Arrested: दुलारचंद यादव की हत्या से लेकर अनंत सिंह की गिरफ्तारी तक..., समझिए मोकामा में अदावत की पूरी कहानी Bihar Election 2025: मोकामा में प्रत्याशी समर्थक की हत्या के बाद कड़ा हुआ प्रशासन अलर्ट, अवैध हथियारों और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के दिए आदेश Bihar News: बिहार के इस रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, खर्च किए जाएंगे ₹25 करोड़ Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में आज का सुपर संडे: पीएम मोदी का पटना में रोड शो, राहुल गांधी बेगूसराय-खगड़िया रैली से करेंगे पलटवार Anant Singh Arrest: “सत्यमेव जयते, मैं नहीं...अब चुनाव मोकामा की जनता लड़ेगी”, गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह का पोस्ट वायरल

बिहार: शादी समारोह में भोज खाना पड़ा भारी, 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

1st Bihar Published by: Srikant Rai Updated Tue, 22 Nov 2022 07:21:02 PM IST

बिहार: शादी समारोह में भोज खाना पड़ा भारी, 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

- फ़ोटो

MADHEPURA: मधेपुरा में शादी समारोह के दौरान भोज खाना सैकड़ों लोगों को भारी पड़ गया। भोज का खाना खाने के बाद एक के बाद एक सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 100 से अधिक लोगों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बीमार हुए लोगों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घटना मधेपुरा के पथराहा गांव स्थित वार्ड संख्या चार की है। बीमार लोगों की संख्या इतनी अधिक थी कि अस्पताल में बेड कम पड़ गए।


बताया जा रहा है कि पथराहा गांव के वार्ड संख्या चार में शैलेंद्र यादव की बेटी की बारात आई थी। शादी में करीब दो हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी। प्रीति भोज में खाना खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी उल्टी और दस्त के बाद बेहोश होने लगे।इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।


आनन-फानन में सभी पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है। फिलहाल सभी का डॉक्टरों की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है। किस कारण से फूड प्वाइजनिंग हुई फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है।