Hindi News / news / बिहार: सुपर फास्ट ट्रेन के चक्के से धुआं निकलने पर हड़कंप, यात्रियों में...

बिहार: सुपर फास्ट ट्रेन के चक्के से धुआं निकलने पर हड़कंप, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: Updated Jan 09, 2023, 4:59:10 PM

बिहार: सुपर फास्ट ट्रेन के चक्के से धुआं निकलने पर हड़कंप, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां दिल्ली से दरभंगा जा रही सुपर फास्ट ट्रेन बिहार संपर्क क्रांति के चक्कों से अचानक धुआं निकलने के बाद ट्रेन पर सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ट्रेन को दुबहा स्टेशन पर रोका गया। टेक्निकल टीम द्वारा तकनीकी खराबी को को ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।


जानकारी के मुताबिक सोमवार को नई दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन (12566) के ब्रेक बाइंडिंग से धुआं निकला देख यात्री सकते में आ गए और उनकी सासें अटक गई। यात्रियों द्वारा घटना की जानकारी ट्रेन पर तैनात पुलिस जवानों को दिए जाने के बाद ट्रेन को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के दुबहा रेलवे स्टेशन पर रोका गया।


घटना की जानकारी मिलते ही दुबहा रेलवे स्टेशन मौजूद टेक्निकल टीम के आने के बाद गड़बड़ी को दूर कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन पर सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस घटना में किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।