Hindi News / news / बिहार: तालाब में डूबने से बुजुर्ग शख्स की मौत, पैर फिसला और चली...

बिहार: तालाब में डूबने से बुजुर्ग शख्स की मौत, पैर फिसला और चली गई जान

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Sep 20, 2024, 3:49:45 PM

बिहार: तालाब में डूबने से बुजुर्ग शख्स की मौत, पैर फिसला और चली गई जान

- फ़ोटो

SITAMARHI: सीतामढ़ी में शौच के लिए गए एक बुजुर्ग की पोखर में डूबने से मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब बुजुर्ग का पता नहीं चला तब जाकर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और एसडीआरएफ ने भारी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया। 


दरअसल, घटना पुनौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। मृतक की पहचान 69 वर्षीय सूर्यदेव राय के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि पोखर के किनारे से जा रहा था। इस दौरान पैर फिसल जाने वह पोखर में गिर गया। पोखर में गिरते हुए बुजुर्ग को एक बच्चे ने देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर स्थानीय लोग पोखर पोखर के पास पहुंचे।


स्थानीय गोताखोर द्वारा पोखर में पांच घंटे तक खोज की गई लेकिन उनका पता नहीं चला। लोगों ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी। डीएम के आदेश पर एसडीआरएफ की टीम गांव पहुंची। एसडीआरएफ की टीम को शव निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर डेड बॉडी बाहर निकला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।