'क्या झूठ बोलकर बॉस से छुट्टी लेना पाप है?' इस सवाल का प्रेमानंद महाराज ने दिया बड़ा ही रोचक जवाब BHOJPUR: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ने रचा इतिहास, 124 छात्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पद पर चयन राघोपुर की जनता से प्रशांत किशोर ने कह दी बड़ी बात, बोले..हम यहां से चुनाव लड़ें या न लड़ें, कल से आपके जीवन में बदलाव आना शुरू हो जाएगा Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 07 Jul 2023 02:17:01 PM IST
- फ़ोटो
SARAN : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों के घायल या मृत होने की सुचना निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क हादसे में दो होमगार्ड के जवान बुरी तरह से घायल हो गए, जबकि की मौत हो गई।
दरअसल , बिहार के सारण जिले में तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की गस्ती गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे एक होमगार्ड जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य जवान बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना गरखा थाना क्षेत्र के जासो सती पोखरा के पास की बताई जा रही है। फिलहाल होमगार्ड जवान के शव को सदर अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं, घायल जवान का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि, जिले के गरखा थाना इलाके में आज सुबह में अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस के गस्ती वाहन को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें तीन जवान बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान एक होमगार्ड जवान को मृत घोषित कर दिया। इस होमगार्ड जवान की पहचान तारकेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। घायल जवानों में अजय कुमार सिंह और चंदन कुमार मिश्रा का इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इधर. इस घटना के बाद थाना की गश्ती वाहन के अन्य लोगों ने उक्त ट्रक ड्राइवर और खलासी को पीछा करके पकड़ लिया।ये दोनों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों को खबर कर दिया गया है। जिसके बाद काफी संख्या में होमगार्ड के जवान छपरा सदर अस्पताल में पहुंचे हुए है। जहां मृतक होमगार्ड जवान तारकेश्वर प्रसाद के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है।