1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 09, 2023, 1:31:39 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के पुलिस महकमे में से निकल कर सामने आ है। जहां ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरूगन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने हेतु विरमीत किया गया है। इसके आलावा अंजनी कुमार सिंह जिला व सत्र न्यायाधीश बक्सर को वाणिज्य कर विभाग में ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही साथ राज्य के 6 पुलिस पदाधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद पुलिस अकादमी भेजे जाने की अनुमति भी प्रदान की गई है।
दरअसल, बालामुरूगन को केंद्र सरकार के अधीन संयुक्त सचिव उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग वाणिज्य उद्योग मंत्रालय के पद पर नियुक्त होने के बाद वर्तमान में धारित पद के त्याग किए जाने की तिथि से नए पोस्टिंग तक के लिए योगदान देने के लिए विरमित किया गया है। इसके अलावा हाईकोर्ट की अनुशंसा के आधार पर अंजनी कुमार सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश बक्सर को वाणिज्य- कर न्यायाधिकरण, पटना के पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त करते हुए उनकी सेवाएं वाणिज्य कर विभाग को सौंपी गई है।
इसके साथ ही साथ बिहार सरकार के 6 आईपीएस अधिकारी को मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फेज चार के तहत ट्रेनिंग को लेकर हैदराबाद रवाना होंगे। ये लोग आगामी 15 मई से 09 जून तक हैदराबाद में ट्रेनिंग पर रहेंगे। जिनमें शिवदीप लांडे, एस प्रेमलथा, दलजीत सिंह,रंजीत कुमार मिश्रा,मानवजीत सिंह ढिल्लों, हरप्रीत कौर का नाम शामिल है।