Hindi News / news / नव निर्वाचित विधान पार्षदों ने लिया शपथ, CM नीतीश भी रहे मौजूद

नव निर्वाचित विधान पार्षदों ने लिया शपथ, CM नीतीश भी रहे मौजूद

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Jul 01, 2020, 12:48:26 PM

नव निर्वाचित विधान पार्षदों ने लिया शपथ, CM नीतीश भी रहे मौजूद

- फ़ोटो

PATNA : बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को आज  सदस्यता की शपथ दिलाई गई. विधान परिषद में  सभी नवनिर्वाचित 9 विधान पार्षदों ने सदस्यता की शपथ ली.

जेडीयू के तीन सदस्य गुलाम गौस भीष्म साहनी और डॉक्टर कुमुद वर्मा के अलावे बीजेपी के संजय मयूख और सम्राट चौधरी ने सदस्यता की शपथ ली. इसके अलावा आरजेडी के 3 सदस्य रामबली सिंह फारुख शेख और सुनील कुमार सिंह और कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्य समीर सिंह ने भी  शपथ ली.   परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई.

कोरोना संकट को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह को बेहद छोटे पैमाने पर रखा गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी,  के अलावे अन्य प्रमुख लोग ही इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी ख्याल रखा गया. आपको बता दें कि 29 जून को यह सभी 9 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे और आज सभी को सदस्यता की शपथ दिलाई गई.