1st Bihar Published by: Updated Sep 16, 2021, 8:35:34 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है. बुधवार को उपचुनाव की अधिसूचना प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाचित पदाधिकारी ने जारी कर दी. इसके साथ ही अब नामांकन दाखिल करने की शुरुआत भी हो गई है. बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे तनवीर अख्तर के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है. यह सीट जनता दल यूनाइटेड के पास है. अधिसूचना जारी होने के बाद अब सबकी नजरें नामांकन पर टिकी हुई है.
उपचुनाव के लिए 15 से 22 सितंबर के बीच के नामांकन की तारीख के रखी गई है. सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. 23 सितंबर को मत पत्रों की जांच होगी. 27 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. नाम वापसी के बाद अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में रहे तो 4 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा.
4 अक्टूबर के दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक के मतदान का वक्त रखा गया है. मतदान खत्म होने के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी और नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि इस बात की उम्मीद कम है कि उपचुनाव में मतदान की नौबत आएगी. यह सीट जेडीयू के पाले में रही है. लिहाजा जेडीयू से किसे उम्मीदवार बनाया जाता है. इसका इंतजार सबको है.
पिछले दिनों नीतीश कुमार खुद दिवंगत एमएलसी तनवीर अख्तर के घर पहुंचे थे. उनके परिजनों से मुलाकात की थी. इसके बाद यह संभावना भी जताई जा रही है कि क्या उनके परिवार से ही किसी को उम्मीदवार बनाने की तैयारी है.