Hindi News / news / बिहार विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन, सदन में कार्यवाही शुरू

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन, सदन में कार्यवाही शुरू

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 13, 2024, 11:12:19 AM

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन, सदन में कार्यवाही शुरू

- फ़ोटो

PATNA: बिहार विधानसभा में आज दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावे पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्य मौजूद है। उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी सदन चला रहे हैं।


दोपहर बाद उपमुख्मंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश करेंगे। वित्त मंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का यह उनका पहला बजट है। इस बार बजट आकार बढ़कर तीन लाख करोड होने की संभावना है। 


बजट मे मुख्य रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय पार्ट-2 के साथ, नौकरी-रोजगार और शिक्षा पर फोकस रहेगा। दो लाख शिक्षकों को नौकरी देने की वजह से शिक्षा विभाग का बजट बढ़ सकता है।