1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 11, 2023, 8:17:01 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार के राज्यपाल सह चांसलर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बीआरए बिहार विश्वविद्यालय का जिम्मा नये कुलपति को सौंपा है. राजभवन ने इस बाबत आज आदेश जारी कर दिया है.
राजभवन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार विश्वविद्यालय के मौजूदा कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय का कार्यकाल 11 मार्च 2023 को समाप्त हो रहा है. ऐसे में राज्यपाल ने वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी को बीआरए बिहार विद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. वे 12 मार्च को अपना पदभार ग्रहण करेंगे और अगले आदेश पर वहां का काम भी देखते रहेंगे.
राजभवन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रभारी कुलपति के तौर पर काम करने के दौरान प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी कोई नीतिगत फैसला नहीं लेंगे. किसी भी तरह का नीतिगत फैसला राजभवन की इजाजत से लिया जा सकेगा. राजभवन ने कहा है कि ये एक वैकल्पिक व्यवस्था है.