ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में जिम के गेट पर झोले में मिली नवजात: मच्छरों से सूजा चेहरा देखकर जिम ऑनर ने गोद लिया, नाम रखा ‘एंजल’ Bihar Assembly Election : दूसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 20 जिलों में तैनात 1650 कंपनियां और 4 लाख जवान UPSC IFS Mains 2025: IFS मेन्स परीक्षा 2025: UPSC ने एडमिट कार्ड जारी किया, पूरी जानकारी यहां Bihar election : बिहार चुनाव में अचानक घनबेरिया का पेड़ा बना चर्चा का स्वाद, अमित शाह ने भी की जमुई की मिठास की तारीफ; जानिए क्या है इसकी पूरी कहानी Success Story: जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट तदाशा मिश्रा? आखिर क्यों झारखंड में मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी Bihar election 2025 : मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट न देने पर बीजेपी का बड़ा बयान,कहा - हम इस तरह के प्रत्याशी ... Bihar Election 2025: चुनावी ड्यूटी से लौटते समय ITBP जवानों की बस धू-धू कर जली, बड़ा हादसा होते-होते टला Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में युवक की बेरहमी से हत्या, मंदिर के पास मिला शव Parliament Winter Session 2025: इस दिन से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, केंद्रीय मंत्री ने बताया कबतक चलेगा सेशन Parliament Winter Session 2025: इस दिन से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, केंद्रीय मंत्री ने बताया कबतक चलेगा सेशन

बिहार : विवाहिता की हत्या के बाद शव को जला रहे थे ससुराल वाले, पुलिस पहुंची तो हो गए फरार

1st Bihar Published by: Updated Thu, 03 Mar 2022 10:37:08 AM IST

बिहार : विवाहिता की हत्या के बाद शव को जला रहे थे ससुराल वाले, पुलिस पहुंची तो हो गए फरार

- फ़ोटो

SIWAN : खबर सीवान से है, जहां रिश्तों को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है। घटना जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के कोईरिया हकाम गांव की है। यहां दहेज के लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी और शव को चोरी छुपे जला दिया। महिला के मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख ससुराल वाले महिला के शव को जलता हुआ छोड़कर फरार हो गए।


जानकारी के मुताबिक गोपालगंज के सेमरावना गांव निवासी रामदर्शन सिंह ने अपनी बेटी सरिता कुमारी की शादी पांच साल पहले कोईरिया हकाम गांव निवासी सोनू सिंह से  की थी। शादी के समय मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार लड़के वालों को दहेज भी दिया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा, बाद में ससुराल वाले दहेज में और पैसों की मांग करने लगे। 


पैसे नहीं मिलने पर सरिता को आएदिन प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच सरिता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई और मौका पाकर ससुराल वालों ने सरिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद ससुराल के लोग सरिता का शव एक खेत में जला रहे थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को संदिग्ध मौत की सूचना दे दी। पुलिस के अनुसार किसी अज्ञात शख्स ने सूचना दी थी कि एक महिला की हत्या उसके ससुराल में कर दी गई है और ससुराल वाले चोरी छुपे शव को जला रहे हैं।


सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस गांव में पहुंच गई। खेत में विवाहिता का शव जला रहे ससुराल वालों ने जब पुलिस को देखा तो उनके होश उड़ गए और ससुराल के सभी लोग शव को जलता छोड़ मौके से फरार हो गए, हालांकि तबतक महिला का शव पूरी तरह से जल चुका था। फिलहाल पुलिस मृतका के मायके वालों के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।