Hindi News / news / बिहार: यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर नदी में पलटी, पांच की हालत...

बिहार: यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर नदी में पलटी, पांच की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: Updated Dec 10, 2022, 1:30:58 PM

बिहार: यात्रियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर नदी में पलटी, पांच की हालत गंभीर

- फ़ोटो

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से है, जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी ऑटो सोना नदी में पलट गई है। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार के पास की है। हादसे में घायल हुए पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। ऑटो पर 20 लोग सवार थे, जिसमें अधिकतर महिलाएं हैं। ऑटो सवार सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं।


हादसे के बाद आसपास के इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए और ऑटो सवार सभी लोगों को नदी से बाहर निकाला। घायलों में पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें फुलवरिया अस्पताल में भर्ती काराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर श्रीपुर से अमठा कोल्ड स्टोर में जा रहे थे।इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घायलों को परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।