1st Bihar Published by: Updated Apr 09, 2020, 7:57:21 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: कुढ़नी के रहने वाले 6 मजदूरों को हरियाणा के मानेसर में लोगों ने पिटाई कर दी. सभी मजदूरों पर वहां के लोगों ने कोरोना फैलाने का आरोप लगाया है. जल्द ही लॉकडाउन में बिहार भागने की धमकी दी है.
डरे मजदूरों ने थाने में की शिकायत
डर से मजदूरों ने इसकी जानकारी लोकल पुलिस को दी है. लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. पदमौल गांव के रहने वाले राजकिशोर साह, सोनू, रोहित, नीरज ने परिजनों को बताया कि सभी सब्जी मार्केट में सब्जी लेने गए थे. इस दौरान ही करीब 20 की संख्या में आए लोगों ने कहा कि यह सब कोरोना फैला देगा. फिर जहां पर मजदूर रहते हैं वहां पर लोग पहुंचे मारपीट किया और जल्द बिहार भागने की धमकी दी.
सभी मारूती कंपनी में करते हैं काम
सभी मजदूर मानसेर स्थिति मारूती कंपनी में काम करते हैं. एक सीवान के रहने वाले मजदूर की पिटाई से सिर फट गया है. वही, घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक ने कहा कि इस मामले की जानकारी सीएम नीतीश कुमार को देंगे और इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे.