1st Bihar Published by: Updated Mar 31, 2020, 5:13:12 PM
- फ़ोटो
PATNA: एक गोपालगंज के बीजेपी कार्यकर्ता की तबीयत खराब हो गई. उसके पैसे की जरूर थी. सुभाष सहनी ने बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी से संपर्क किया और मदद की गुहार लगाई.
बीजेपी विधायक ने उसके इलाज के लिए 20 हजार रुपए की मदद की. जिससे वह इलाज करा सके. विधायक ने उसको इलाज के लिए पटना भेजने की व्यवस्था की है. तिवारी ने बताया कि सुभाष सहनी गोपालगंज के परसौनी गांव का रहने वाला है. उसके लिवर में समस्या है. वह बहुत ही गरीब है. इसके पास आयुष्मान भारत योजना का कार्ड भी नहीं था.
तिवारी ने कहा कि उसने मदद मांगी तो मैंने उसको आर्थिक मदद की है. इससे पहले भी वह इलाज कराया था, लेकिन पैसे के अभाव में सही से इलाज नहीं हो पाया था. हमलोगों की यही दुआ है कि वह जल्द ही ठीक हो जाए. बता दें कि 28 मार्च को विधायक कोष से तिवारी ने 51 लाख रुपए की राशि कोरोना से लड़ने के लिए सीएम राहत कोष में दे चुके हैं. इसके अलावे वह एक माह का वेतन भी इस सीएम राहत कोष में डोनेट किया किए हैं.