Hindi News / news / BJP के पूर्व MLA के साथ मारपीट मामले पर नगर थाना में की...

BJP के पूर्व MLA के साथ मारपीट मामले पर नगर थाना में की गई शांति समिति की बैठक

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 07, 2019, 2:35:56 PM

BJP के पूर्व MLA के साथ मारपीट मामले पर नगर थाना में की गई शांति समिति की बैठक

- फ़ोटो

SASARAM : सासाराम से भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार को लेकर सासाराम नगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सदर एसडीओ राजू कुमार और एएसपी राजेश कुमार ने हिस्सा लिया. बताया जा रहा है कि एक विशेष वर्ग के ऊपर पूर्व बीजेपी विधायक के साथ मारपीट का आरोप है. पिछले दिनों एक जुलूस के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट किया था. नगर थाना इलाके के चंवर तकिया के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया गया था. कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए उनके ऊपर हमला बोल दिया था. पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद इस घटना के संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराइ थी. बताया जा रहा है कि जब पूर्व विधायक उस रास्ते से जा रहे थे तो वहां से गुजर रहे जुलुस में शामिल कुछ लोगों ने मारपीट और बदसलूकी किया था.