Hindi News / politics / बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत, महागठबंधन को मिली...

बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत, महागठबंधन को मिली करारी हार; सिर्फ औपचारिक एलान बाकी

Rajya Sabha Chunav: बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया। जदयू और भाजपा समेत एनडीए के सभी उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 16, 2026, 4:51:09 PM

Rajya Sabha Chunav

राज्यसभा का रण! - फ़ोटो Google

Rajya Sabha Chunav: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने क्लीन स्वीप कर लिया है। एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों को जीत मिल गई है, जबकि महागठबंधन को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है हालांकि सिर्फ औपचारिक एलान बाकी है।


इस चुनाव में एनडीए ने मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और भाजपा के शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया था। सभी पांचों उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे।


विधानसभा में हुए मतदान में एनडीए के 202 विधायकों ने वोट डाला, जबकि महागठबंधन के केवल 37 विधायक ही मतदान में शामिल हुए। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास, सुरेंद्र कुशवाहा, मनोहर प्रसाद सिंह और राजद विधायक फैसल रहमान मतदान के लिए नहीं पहुंचे।


बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं और इस बार राज्यसभा की 5 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। हालांकि चुनाव में कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे, इसलिए नतीजों पर सभी की नजर बनी हुई थी। विधानसभा में एनडीए के पास 202 विधायक हैं, जबकि महागठबंधन के पास लगभग 35 विधायक हैं। इसी मजबूत गणित के चलते एनडीए ने राज्यसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल कर ली।