Bihar News: बिहार में सड़क किनारे सो रहे पति-पत्नी को ट्रैक्टर ने रौंदा, दोनों की हुई दर्दनाक मौत Bihar News: बिहार के 20 से अधिक कॉलेजों में एडमिशन पर रोक, जानिए... क्या है वजह? Vaibhav Suryavanshi: भारतीय टीम संग इंग्लैंड चलें वैभव सूर्यवंशी, अब अंतर्राष्ट्रीय मंच पर करेंगे गेंदबाजों की धुलाई BIHAR: शादी के बाद ससुराल जा रही थी नई-नवेली दुल्हन, पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, दूल्हे का पैर टूटा, 5 लोग घायल Bihar Crime News: बिहार में ऑन ड्यूटी MVI पर जानलेवा हमला, वाहन जांच के दौरान ट्रक ड्राइवर ने की मारपीट Bihar Crime News: बिहार में ऑन ड्यूटी MVI पर जानलेवा हमला, वाहन जांच के दौरान ट्रक ड्राइवर ने की मारपीट BPSC Teacher: शिक्षक बनते ही बढ़ाई दहेज की डिमांड, अब शिक्षा विभाग की भुगतेंगे कार्रवाई Bihar Crime News: बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, NGT की रोक के बावजूद अवैध खनन जारी; पुलिस और माफिया के बीच टकराव टला पुलिस संघ के पूर्व नेता इस बार फंसे...जा सकती है नौकरी ! निलंबन के बाद SP ने शुरू कराई विभागीय जांच, फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाने का खेल उजागर Chatgpt: ChatGPT बन गया डिजिटल वकील, दिलवाया 2 लाख का रिफंड – जानिए पूरी कहानी
1st Bihar Published by: Updated Tue, 24 Aug 2021 09:13:16 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: BJP और JDU के बाद अब हम पार्टी भी जनता दरबार लगाएगी। बिहार के सत्तारुढ दलों में जनता दरबार लगाने की होड़ लगी हुई है। हर पार्टी अपने-अपने स्तर पर जनता दरबार लगा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश ने सबसे पहले इसकी शुरुआत की थी। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के जरीय इसकी शुरूआत हुई थी। उसके बाद बीजेपी ने अपने जनता दरबार का नाम सहयोग दिया वही आज से जेडीयू ने भी जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पार्टी के मंत्री पार्टी कार्यालय में बैठते हैं और लोगों की शिकायतों को सुनते हैं अब एनडीए की सहयोगी दल हम पार्टी के एक मात्र मंत्री संतोष मांझी भी जनता दरबार लगाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सरकारी बंगले पर अब 31 अगस्त से जनता दरबार लगायी जाएगी।
इस बात की जानकारी HAM पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर आगामी 31 अगस्त 2021 से हर मंगलवार की सुबह 11 बजे से जनता दरबार लगाने का फैसला लिया गया है।
जनता दरबार लगाने का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह बिहार सरकार में लघु जल संसाधन एवं अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने ली है।
हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि उनकी पार्टी दलितों और गरीबों की पार्टी है। उनकी समस्याओं को सुनने के लिए हम पार्टी ने जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है। जनता दरबार से हर समाज के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जिससे लोगों को लाभ मिलेगा। एनडीए की सहयोगी दल हम पार्टी के एक मात्र मंत्री संतोष मांझी भी जनता दरबार लगाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के सरकारी बंगले पर अब 31 अगस्त से जनता दरबार लगायी जाएगी।