1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Nov 15, 2019, 11:44:12 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. मिशन-2020 की तैयारी में पार्टी पूरी तरह से जुट गई है. कल यानी शनिवार को बीजेपी ऑफिस में जिला प्रभारियों की बैठक बुलाई गई है.
प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और संगठन महामंत्री नागेंद्र जी के नेतृत्व में यह बैठक बुलाई गई है. इस मीटिंग में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा.
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. इस मीटिंग में जिला प्रभारियों को उनके क्षेत्रों के कार्यभार के साथ-साथ 2020 चुनाव के लिए टास्क भी दिया जाएगा. बैठक को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.