Hindi News / news / BJP विधायक को कोटा ले जाने वाले सरकारी ड्राइवर पर गिरी गाज, विधानसभा...

BJP विधायक को कोटा ले जाने वाले सरकारी ड्राइवर पर गिरी गाज, विधानसभा सचिवालय ने किया सस्पेंड

1st Bihar Published by: Updated Apr 22, 2020, 4:02:19 PM

BJP विधायक को कोटा ले जाने वाले सरकारी ड्राइवर पर गिरी गाज, विधानसभा सचिवालय ने किया सस्पेंड

- फ़ोटो

PATNA : बीजेपी विधायक अनिल सिंह को राजस्थान के कोटा ले जाने वाले सरकारी ड्राइवर पर आखिरकार गाज गिर गई है. विधानसभा की तरफ से विधायक अनिल सिंह को सचेतक होने के नाते गाड़ी और ड्राइवर की सुविधा दी गई थी. बीजेपी विधायक को कोटा ले जाने वाले सरकारी ड्राइवर तो विधानसभा सचिवालय ने पहले ही फोकस किया था और अब उसे निलंबित कर दिया गया है.



बीजेपी विधायक अनिल सिंह को ट्रैवल पास जारी करने वाले नवादा के एसडीओ पर पहले ही एक्शन हो चुका है सरकार ने उन्हें मंगलवार को ही सस्पेंड कर दिया था. विधायक अपनी बेटी को लाने राजस्थान के कोटा गए थे. 

हैरत की बात यह है कि विधायक को कोटा ले जाने वाले सरकारी ड्राइवर और पास जारी करने वाले एसडीओ पर तो गाज गिर गई. लेकिन अब तक बीजेपी विधायक अनिल सिंह से सरकार ने कोई जवाब तलब तक नहीं किया है.