Hindi News / news / BJP विधायक ने बढ़ाया मदद का हाथ, कोरोना से मुकाबले के लिए मिथलेश...

BJP विधायक ने बढ़ाया मदद का हाथ, कोरोना से मुकाबले के लिए मिथलेश तिवारी ने की 51 लाख की अनुशंसा

1st Bihar Published by: Updated Mar 28, 2020, 11:15:57 PM

BJP विधायक ने बढ़ाया मदद का हाथ, कोरोना से मुकाबले के लिए मिथलेश तिवारी ने की 51 लाख की अनुशंसा

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए बिहार के जनप्रतिनिधियों की तरफ से मदद मिलने का सिलसिला जारी है। बीजेपी के विधायक मिथिलेश तिवारी ने अपने विधायक फंड से कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए 51 लाख रुपए की राशि की अनुशंसा की है। 


बैकुंठपुर से बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि उनके मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से 51 लाख रुपये की राशि कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए मेडिकल इक्विपमेंट्स सहित अन्य चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाए।  मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि देश के लिए यह कठिन घड़ी है ऐसे में सब को एकजुट होकर कोरोना का मुकाबला करना होगा।


मिथिलेश तिवारी की तरफ से अनुशंसित की गई राशि उनके बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में ही खर्च की जाएगी।