Hindi News / news / BJP सांसद अजय निषाद बोले- तब्लीगी जमात है आतंकी, देश में फैलाया कोरोना

BJP सांसद अजय निषाद बोले- तब्लीगी जमात है आतंकी, देश में फैलाया कोरोना

1st Bihar Published by: Updated May 12, 2020, 11:48:25 AM

BJP सांसद अजय निषाद बोले- तब्लीगी जमात है आतंकी, देश में फैलाया कोरोना

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR:  बिहार के मुजफ्फरपुर से बीजेपी के सांसद अजय निषाद ने विवादित बयान दिया है. अजय ने कहा कि देश में तब्लीगी जमातियों ने कोरोना फैलाया है. इनलोगों के खिलाफ आतंकवादी जैसा बर्ताव करना चाहिए. 

अजय ने कहा कि कोरोना को लेकर पीएम मोदी के नेतृत्व में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तब्लीगी जामत के लोगों ने पूरे देश में कोरोना फैला दिया. जिसके बाद कोरोना कंट्रोल से बाहर हो गया. जमातियों के प्रमुख मौलाना साद भी फरार हैं. पहले बोले की वह होम क्वॉरेंटाइन है इसके बाद सामने आएंगे. लेकिन समय खत्म होने के बाद भी वह सामने नहीं आए. 

कड़ी कार्रवाई

अजय ने कहा कि सभी को पता है कि इन जमातियों ने देश में कोरोना फैलाया. ये लोग हमदर्दी के लायक नहीं है. इनलोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. अजय ने कहा कि जो भी संस्था देश और संविधान के खिलाफ काम करती हो तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. चाहे वह जमाती ही क्यों न हो. इससे लोगों में डर पैदा होगा और वह देश के संविधान के खिलाफ कोई काम नहीं करेंगे. मदरसा में बच्चों को पढ़ाया जाता है.