ब्रेकिंग न्यूज़

Mokama Murder Case : 'हथियार जमा कराए...', मोकामा हत्याकांड के बाद एक्शन में चुनाव आयोग, कहा - लॉ एंड ऑडर पर सख्ती बरतें Bihar election update : दुलारचंद यादव हत्याकांड का बाढ़ और मोकामा चुनाव पर असर, अनंत सिंह पर एफआईआर; RO ने जारी किया नया फरमान Justice Suryakant: जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, इस दिन लेंगे शपथ Bihar News: अब बिहार से भी निकलेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जलवा दिखाने वाले धावक, इस शहर में तैयार हुआ विशेष ट्रैक Dularchand Yadav case : मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड में चौथा FIR दर्ज ! अनंत सिंह और जन सुराज के पीयूष नामजद; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब बदलेगा माहौल Bihar Election 2025: "NDA ही कर सकता है बिहार का विकास...", चुनाव से पहले CM नीतीश का दिखा नया अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर किया वोट अपील Bihar Election 2025: NDA ने तय किया विकसित बिहार का विजन, घोषणा पत्र पर पीएम मोदी ने की बड़ी बात Bihar News: बिहार के इस जिले में 213 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व नकदी जब्त Bihar News: बिहार से परदेश जा रहे लोगों की ट्रेनों में भारी भीड़, वोट के लिए नहीं रुकना चाहते मजदूर; क्या है वजह? Bihar News: भीषण सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

BJP ने खड़गे और तेजस्वी के झारखंड दौरे पर उठाए सवाल, कहा- घुसपैठियों के गढ़ में हुई कांग्रेस अध्यक्ष की सभा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 11 Feb 2023 08:13:32 PM IST

BJP ने खड़गे और तेजस्वी के झारखंड दौरे पर उठाए सवाल, कहा- घुसपैठियों के गढ़ में हुई कांग्रेस अध्यक्ष की सभा

- फ़ोटो

RANCHI: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दो दिवसीय दौरे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि तेजस्वी यादव उस पार्टी के नेता है जिस पार्टी ने झारखंड बनने का सबसे ज्यादा विरोध किया था। जिसमें लालू यादव ने कहा था कि मेरी लाश पर से गुजरना होगा। यह वह लोग हैं जो झारखंड के निर्माण में बाधा डालने वाले हैं।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि तेजस्वी यादव आज भले ही अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता से मिलने के लिए आए हों लेकिन जनता उनको पहले भी नकार दिया था और आने वाले समय में भी अस्वीकार कर खाली हाथ भेजेगी।आगे उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के मान को ही नहीं बढ़ाया है बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाया है। कोरोना काल में देश के 80 करोड़ लोगों को बीते 3 साल और आने वाले अगले 1 साल तक मुफ्त में अनाज देने का काम किया है। लोगों के घर में गैस,  सड़क,   शिक्षा पहुंचाने का काम किया है।


महागठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि यह कन्फ्यूजन वाला गठबंधन है। महागठबंधन की तीनों पार्टियों का विचारधारा ही अलग अलग नहीं है बल्कि उनके रास्ते भी अलग हैं। इसके बावजूद भी इन्हें सत्ता का सुख आनंद उठाना ही है।वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के झारखंड दौरे पर निशाना साधते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत तोड़ने वाले लोग झारखंड तोड़ने आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कार्यक्रम करने वहीं आये है जहां बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या ज्यादा है। साहिबगंज और पाकुड़ में बाग्लादेश से आये घुसपैठियों के बीच में उनका कार्यक्रम किया गया है। कोरोना के समय में बस में भर भर कर घुसपैठियों को भेजा गया था।