ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रशासन अलर्ट, इन विधानसभा क्षेत्रों में सशस्त्र घुड़सवार दस्ते से होगी निगरानी देश में बड़ा आतंकी हमला नाकाम, गुजरात ATS ने ISIS के 3 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार UPI Offline Payment: अब ऑफलाइन भी पैसे ट्रांसफर करना हुआ आसान, बिना इंटरनेट के UPI से ऐसे भेजें पैसे, जानिए.. पूरा प्रोसेस UPI Offline Payment: अब ऑफलाइन भी पैसे ट्रांसफर करना हुआ आसान, बिना इंटरनेट के UPI से ऐसे भेजें पैसे, जानिए.. पूरा प्रोसेस Bihar Election 2025 : सासाराम में बोले अमित शाह – जरा सी गलती हुई तो लौट आएगा जंगल राज, सोनाचूर चावल को GI टैग, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने का वादा किशनगंज में राहुल गांधी की सभा: चुनाव आयोग और PM मोदी पर साधा निशाना, कहा..मेरे हाइड्रोजन बम पर बोलती क्यों बंद है? PAN Card: अगर आपने भी नहीं किया है यह काम, तो इस दिन से बंद हो सकता है आपका पैन कार्ड; जान लें पूरी डिटेल बूढ़े हो गये हैं राहुल गांधी, बीजेपी सांसद ने कसा तंज, कहा..शादी नहीं की, इसका मतलब नहीं कि वो जवान हैं Bihar election duty : नालंदा से सीतामढ़ी जा रही आईटीबीपी जवानों की बस में लगी आग, मची अफरातफरी Success Story: कौन हैं बिहार की बेटी अंजली शर्मा? जिन्होंने UPSC पास कर बन गई अधिकारी; जानिए सफलता की कहानी

BJP नेता प्रभात झा को आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि, पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 27 Jul 2024 01:04:00 PM IST

BJP नेता प्रभात झा को आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि, पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार

- फ़ोटो

PATNA : भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रखंड के कोरियाही गांव निवासी 67 वर्षीय प्रभात झा दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाजरत थे। वहां शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। इसके बाद भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रभात झा के पार्थिव शरीर और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


दरअसल, भाजपा नेता प्रभात झा का निधन कल ही हुआ था और आज उनके पार्थिव शरीर को बिहार के सीतामढ़ी में अत्न्योष्टि के पूर्व मेदांता परिसर में श्रद्धांजलि हेतु रखा गया था। सिन्हा ने बताया कि पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेशसोनी जी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादवजी, वरिष्ठ मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय जी, भाजपा के संगठन महामंत्री श्री बी० एल० संतोष जी ,श्याम जाजू जी, महेंद्र नाथ पांडेय जी सहित अनेकों संघ और भाजपा से जुड़े लोगो ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। 


मालूम हो कि प्रभात झा बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी थे। कृष्ण बिहारी ठाकुर व डा.करुणेश कुमार तिवारी ने बताया कि वे जब कभी भी कोरियाही आते थे, गांव और आसपास के लोगों से मिलते थे और उनका हाल जानते थे। अरुण कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना गुप्ता, तरुण कुमार झा, मदनमोहन झा ने बताया कि वे प्रखंड और जिला के लोगों के लिये दिल्ली अथवा मध्यप्रदेश में किसी कार्य के लिये हमेशा उपलब्ध रहते थे।


आपको बताते चलें कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा का जन्म चार अप्रैल 1957 को प्रखंड के कोरियाही गांव स्थित एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता स्व. पानेश्वर झा कोरियाही पंचायत के पूर्व मुखिया और सुरसंड प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष थे। मिथिला की संस्कृति एवं संस्कारों में सिमटी उनकी मां अमरावती देवी कुशल गृहिणी थीं।