Hindi News / news / BJP नेता से माओवादी ने मांगी 2 करोड़ रुपये की रंगदारी, मर्डर की...

BJP नेता से माओवादी ने मांगी 2 करोड़ रुपये की रंगदारी, मर्डर की दी धमकी

1st Bihar Published by: SUSHIL Updated Jun 30, 2021, 5:53:13 PM

BJP नेता से माओवादी ने मांगी 2 करोड़ रुपये की रंगदारी, मर्डर की दी धमकी

- फ़ोटो

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है। जहां बीजेपी के युवा नेता गौतम उर्फ बंटी यादव को उनके मोबाइल पर आए कॉल में दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। माओवादी पिंटू राणा ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गयी है। जिसे लेकर परिजन काफी दहशत में हैं।


तिलकामांझी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बीजेपी के युवा नेता गौतम उर्फ बंटी यादव ने बताया कि उनके मोबाइल पर आए कॉल में यह कहा गया कि बीजेपी का बड़ा नेता बनते हो। दो करोड़ रुपये दो नहीं तो जान से मार देंगे।