Hindi News / news / BJP पर बरसे तेज प्रताप, कहा-साजिश के तहत लालूजी को भेजवाया जेल..बाहर रहते...

BJP पर बरसे तेज प्रताप, कहा-साजिश के तहत लालूजी को भेजवाया जेल..बाहर रहते तो लागू नहीं होता CAA

1st Bihar Published by: Updated Feb 06, 2020, 11:10:08 AM

BJP पर बरसे तेज प्रताप, कहा-साजिश के तहत लालूजी को भेजवाया जेल..बाहर रहते तो लागू नहीं होता CAA

- फ़ोटो

PATNA: लालू के बड़े लाल और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव इन दिनों तेजस्वी से भी ज्यादा एक्टिव हैं. तेज प्रताप यादव लगातार जनसभाएं कर रहे हैं. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ तेज प्रताप यादव ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मसौढ़ी के मालिकाना में CAA के खिलाफ आयोजित सभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप ने बीजेपी को जमकर कोसा.


तेज प्रताप यादव ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस वालों ने षडयंत्र के तहत लालू जी को जेल भेजा फिर देश में काला कानून ला दिया. तेज प्रताप ने कहा कि अगर लालू जी जेल से बाहर होते तो किसी भी कीमत पर देश में CAA-NRC जैसा काला कानून लागू नहीं होता. 


तेज प्रताप यादव ने कहा कि बीजेपी वाले भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं, इसलिए पहले पूरे हिंदुस्तान पर कब्जा किया फिर हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़वा रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर भी हमला बोला. तेज प्रताप ने नीतीश कुमार को पलटूराम करार देते हुए कहा कि उन्होंने धोखा देते हुए रातोंरात महागठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया.