1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 02, 2023, 7:28:32 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बीजेपी सांसद संजय जायसवाल की पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाईपास चौक की है जहां इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी है। गुस्साएं लोगों ने पुलिस की एस्कॉर्ट टीम पर हमला कर दिया।
आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिंग में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बेतिया सांसद संजय जायसवाल बेतिया से पटना की ओर जा रहे है।
तभी मोतिहारी के बाईपास चौक पर उनकी सुरक्षा में लगी पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी से एक बाइक में टक्कर लग गयी। बाइक पर महिला और एक पुरुष बैठे थे। जो इस घटना में बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना के NH- 27 A बाईपास चौक की है।