1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 21, 2023, 2:37:13 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके सिर से पिता का साया हट गया है। 98 साल की उम्र में उनके पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने अपने पैतृक गांव बरौली प्रखंड के बेलसंड में आखिरी सांसें ली। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिता के निधन से पंकज त्रिपाठी काफी सदमें में हैं। उन्होंने बताया कि वे मुंबई से पटना के लिए रवाना हो चुके हैं। रात तक वे गांव पहुंच जाएंगे।
बता दें कि पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। वे मुंबई में रहते हैं। पिता के निधन की सूचना मिलते ही वे मुंबई से पटना के लिए रवाना हो गये हैं। उनके पिता किसान थे गांव में रहकर खेती करते थे। पंकज त्रिपाठी का बचपन गोपालगंज में बीता जिसके बाद वे पढ़ाई के लिए पटना चले गये। जहां उनकी रूचि थियेटर में हुई। उनके मन में एक्टर बनने की लालसा जगी जिसके बाद वे मुंबई चले गये।
जहां अपनी प्रतिभा के दम पर पंकज त्रिपाठी ने अलग पहचान बनाई। आज वे बॉलीवुड का बड़ा चेहरा बन गये हैं। आज वे किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हाल ही में अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म ओह माय गॉड 2 रिलीज हुई है। गदर 2 के बाद ओह माय गॉड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है। दोनों फिल्मों को दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। पिता के निधन की खबर सुनकर पंकज त्रिपाठी काफी सदमे में है। उन्होंने बताया कि वे मुंबई से पटना के लिए रवाना हो चुके हैं। रात तक वे गांव पहुंच जाएंगे।