बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी से मिलने पहुंचे चिराग, पिता के निधन पर जताया दुख

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 01, 2023, 5:55:29 PM

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी से मिलने पहुंचे चिराग, पिता के निधन पर जताया दुख

- फ़ोटो

GOPALGANJ: 98 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन 21 अगस्त को हुआ था। अपने पैतृक गांव बरौली प्रखंड के बेलसंड में उन्होंने आखिरी सांसें ली थी। जिसके बाद गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया था। पिता के निधन से पंकज त्रिपाठी आज भी काफी सदमें में हैं। पंकज त्रिपाठी से मिलने जमुई सांसद व लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान उनके आवास पर पहुंचे। 


पंकज त्रिपाठी से मिलकर चिराग पासवान ने घटना पर दुख जताया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चिराग पासवान ने उनकी आत्मा की शांति की कामना की। चिराग पासवान के साथ पार्टी के कई नेता भी साथ थे। चिराग पासवान ने इस दौरान पंकज त्रिपाठी से काफी देर तक बातचीत भी की।  


बता दें कि पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। वे मुंबई में रहते हैं। उनके पिता किसान थे गांव में रहकर खेती करते थे। पंकज त्रिपाठी का बचपन गोपालगंज में बीता जिसके बाद वे पढ़ाई के लिए पटना चले गये। जहां उनकी रूचि थियेटर में हुई। उनके मन में एक्टर बनने की लालसा जगी जिसके बाद वे मुंबई चले गये। 


जहां अपनी प्रतिभा के दम पर पंकज त्रिपाठी ने अलग पहचान बनाई। आज वे बॉलीवुड का बड़ा चेहरा बन गये हैं। आज वे किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हाल ही में अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म ओह माय गॉड 2 रिलीज हुई है। गदर 2 के बाद ओह माय गॉड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है। दोनों फिल्मों को दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। पिता के निधन के बाद पंकज त्रिपाठी काफी सदमे में है।