Hindi News / news / BPSC 67 वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बदली, अब 30 सितंबर को होगी...

BPSC 67 वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बदली, अब 30 सितंबर को होगी परीक्षा

1st Bihar Published by: Updated Sep 09, 2022, 4:53:38 PM

BPSC 67 वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि बदली, अब 30 सितंबर को होगी परीक्षा

- फ़ोटो

PATNA: BPSC 67 वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर परीक्षा की तिथि बदली गयी है। अब 30 सितंबर को यह परीक्षा होगी।


एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा होगी। 11 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 20 सितंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। पहले 21 सितंबर दिन बुधवार को यह परीक्षा होनी थी। जिसे अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से 30 सितंबर दिन शुक्रवार को  12 बजे से 2 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जाएगी।