Hindi News / news / BPSC पैटर्न में बदलाव को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

BPSC पैटर्न में बदलाव को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

1st Bihar Published by: Updated Aug 31, 2022, 2:50:57 PM

BPSC पैटर्न में बदलाव को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

- फ़ोटो

PATNA: पैटर्न में बदलाव की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बीपीएससी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते ही उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की गयी। लेकिन जब अभ्यर्थी वहां से नहीं हटे तब पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया।   


प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। PT परीक्षा एक ही दिन और एक ही पाली में करवाने की मांग अभ्यर्थी कर रहे थे। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान बेली रोड पर अफरा-तफरी मच गयी। 


इस प्रदर्शन से यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर बीपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को वहां से हटाया। जिसके बाद बेली रोड पर यातायात बहाल हो सका।