Hindi News / news / BSF और CISF में अप्लाई करने का आज आखिरी मौका, जल्द करें आवेदन

BSF और CISF में अप्लाई करने का आज आखिरी मौका, जल्द करें आवेदन

1st Bihar Published by: Updated Nov 14, 2019, 4:06:35 PM

BSF और CISF में अप्लाई करने का आज आखिरी मौका, जल्द करें आवेदन

- फ़ोटो

DESK: सेना में जाकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवा के लिए अच्छी खबर है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स में बहाली निकली है, जिसके लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है. 

यह बहाली 1356 पोस्ट पर निकाली गई है. इस में चुने गए कैंडिडेट की बहाली जम्मू कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव के लिए की जाएगी. इन पदों पर अप्लाई करने को इच्छुक कैंडिडेट बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता-

किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 10वीं पास 

उम्र सीमा-

18 से 23 साल 

बीएसएफ में खाली पोस्ट-

मेल- 494, फीमेल- 87

सीआईएसएफ में खाली पोस्ट-

मेल- 566, फीमेल- 63