ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025 : सोशल मीडिया बना सियासी दलों का सबसे बड़ा हथियार, इस तरह से मतदाताओं को लुभाने की होड़ Festive Season Car Offers: गणेशोत्सव के शुरुआत होते ही कार कंपनियों ने पेश किए बंपर डिस्काउंट ऑफर, इन गाड़ियों पर लाखों की छूट Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, 3 सितंबर से 42 सीटों पर कार्यकर्ता सम्मेलन Bihar News: त्योहारों में सफर आरामदायक बनाने के लिए सख्त हुई बिहार सरकार, चालकों के प्रशिक्षण समेत इन चीजों पर हुआ बड़ा फैसला BIHAR NEWS : विधानसभा चुनाव से पहले महाकाल के दरबार में बिहार के डिप्टी सीएम, जानिए क्या मांगा Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा मोरया! आज से शुरू गणेशोत्सव, जानिए... किन सामग्रियों से होगी पूजा पूरी Cricket: रोहित के बाद गिल नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मिले ODI कप्तानी, पूर्व प्लेयर ने कह दी बड़ी बात; गंभीर को भी लपेटे में लिया Bihar Crime News: आईसक्रीम का लालच देकर मासूम से यौन शोषण, आरोपी की तलाश में पुलिस Rural works engineer raid : छापेमारी में उजागर हुआ भ्रष्टाचार: ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता विनोद कुमार राय की रंगीन डायरियों और ब्लैंक चेक से खुलेंगे गहरे राज vaishno devi yatra : वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा, 31 लोगों की मौत

बजट 2023 पर बोले तेजस्वी, इस बार भी भाजपाइयों ने ठगने का काम किया, टैक्स रिबेट करना आंखों में धूल झोंकने के बराबर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 01 Feb 2023 02:10:00 PM IST

बजट 2023 पर बोले तेजस्वी, इस बार भी भाजपाइयों ने ठगने का काम किया, टैक्स रिबेट करना आंखों में धूल झोंकने के बराबर

- फ़ोटो

PATNA: बजट 2023 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उनके मंत्रियों की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि बजट के बारे में पता नहीं है जब देखेंगे तब ही कुछ बता पाएंगे। लेकिन बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बजट को देखा है। इसे लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस बार भी भाजपाइयों ने ठगने का काम किया है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने यह कहा था कि 2022 में किसानों की आय दुगुनी करेंगे और सबको आवास देंगे। यही नहीं 2022 तक 80 करोड़ लोगों को नौकरी-रोजगार देने का भी सपना दिखाया था। अब 2023 भी आ गया लेकिन इनकी जुमलेबाजी की आदत नहीं गयी। BJP को 100% सांसद देने वाले बिहार को भाजपाइयों ने बजट में फिर ठगा।

बजट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला बोला है। कहा कि भाजपा के लोग धर्म की राजनीति करते हैं और जनता का ध्यान भटका देश के संविधान को खत्म करने की कोशिश करते हैं। ये लोग पूरे तरीके से इतिहास को बदलने का काम कर रहे है।

तेजस्वी ने मोदी सरकार से यह सवाल किया कि मुगल गार्डन का नाम बदल देने से क्या देश की जनता को रोजगार मिल जाएगा? तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार केवल देश के लोगों को ठगने का काम कर रही है। बिहार के लोग होशियार हैं इस बात को भली-भांती समझते हैं। आज महंगाई और बेरोजगारी से लोग काफी परेशान हैं।


तेजस्वी ने कहा कि हर चीज की कीमत बढ़ी है। महंगाई बढ़ने से लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। यदि परिवार में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए तो उसका इलाज कराना भी मुश्किल होता है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बजट के बारे में कहा कि टैक्स रिबेट करना आंखों में धूल झोंकने के बराबर है।


तेजस्वी ने केंद्रीय बजट को नील बटा सन्नाटा बताते हुए कहा कि इस बजट में बिहार को कुछ भी नहीं मिला। टैक्स में छूट आंख में धूल झोंकने के समान है। आम आदमी महंगाई से मर रहा है। युवाओं के रोजगार पर बजट में कुछ भी नहीं है। गरीबों को पक्के मकान के वायदे भी गायब है। रेलवे को क्या मिला इस बजट में पता ही नहीं चला।