Hindi News / news / बिजनेसमैन के मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

बिजनेसमैन के मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Oct 02, 2020, 8:13:18 PM

बिजनेसमैन के मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

- फ़ोटो

JAMUI :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जमुई में अपराधियों ने एक बिजनेसमैन का मर्डर कर दिया है. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस इस हत्याकांड की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात जमुई जिले के सिकन्दरा थाना इलाके की है. जहां कुंड घाट के पास अपराधियों ने एक बिजनेसमैन का मर्डर कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि किराना व्यवसायी को अपराधियों ने निशाना बनाया है, जिसकी हत्या की गई है.


हत्या की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले में जुटी हुई है. थानेदार ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.