1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 07, 2019, 5:34:13 PM
- फ़ोटो
BUXAR : सूबे में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में बक्सर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हथियार के साथ 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें लुटेरे और हत्या के आरोपी शामिल हैं. इस सफलता की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि जिले में सीएसपी संचालक और आम लोगों के साथ लगातार हो रही लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने एक दर्जन अपराधियों को धर दबोचा है. इनके पास से 3 आर्म्स, गोली और 10 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं. ये अपराधी हत्या और लूट कैसे मामलों में शामिल थे. पुलिस को खबर मिली थी कि ये अपराधी मुफ्फसिल थाना इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे. तभी पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जिले में लगातार हो रही लूटपाट से इन अपराधियों ने पुलिस के नाक में दम कर रखा था. लूटपाट करने वाले इस गिरोह की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत सांस ली है. बीडीसी की हत्या में लाइनर की भूमिका निभाने वाले आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है.