1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Jun 16, 2023, 1:52:43 PM
- फ़ोटो
PATNA: आगामी 18 जून को पटना में जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में जीतन राम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। खबर है कि 18 जून को होने वाली इस बैठक के बाद जीतन राम मांझी अपने बेटे संतोष सुमन के साथ 19 जून को दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में वे गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे।
दरअसल, अपनी पार्टी हम का अस्तिव बचाने के लिए जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने पिछले दिनों नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद ललन सिंह ने कहा था कि जीतन राम मांझी की पार्टी अब महागठबंधन की हिस्सा नहीं है। महागठबंधन से अलग होने के बाद खुद मांझी ने भी कहा था कि उनका गठबंधन नीतीश कुमार के साथ था ना की महागठबंधन के साथ। अब महागठबंधन से अलग होने के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मांझी की पार्टी हम जल्द ही एनडीए में शामिल हो सकती है।
पार्टी की आगामी रणनीति को तय करने के लिए हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने 18 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में बुलाई है। 18 जून की बैठक में पार्टी का रणनीति तय करने के बाद मांझी और उनके बेटे संतोष सुमन 19 जून को दिल्ली कूच कर जाएंगे। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ साथ दोनों बाप-बेटा बीजेपी के अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। कहा जा रहा है कि मुलाकात में एनडीए में शामिल होने को लेकर फाइनल बातचीत होगी और अमित शाह से मुलाकात के बाद मांझी गठबंधन को लेकर बड़ा एलान कर सकते हैं। वहीं राजपाल से मुलाकात के बाद मांझी महागठबंधन से समर्थन वापस लेने का औपचारिक एलान करेंगे।