1st Bihar Published by: Updated Nov 04, 2019, 8:38:33 AM
- फ़ोटो
PATNA : सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो सकती हैं। सीबीएसई ने अगले साल होने वाले परीक्षाओं को लेकर एक्टिविटी कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में 15 फरवरी से परीक्षाओं को संभावित बताया गया है।
सीबीएसई की तरफ से 2019-20 के सेशन का एक्टिविटी कैलेंडर जारी किया गया है। इस कैलेंडर में बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है हालांकि सीबीएसई की ओर से बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।
एक्टिविटी कैलेंडर के मुताबिक 2 मार्च से बोर्ड के मुख्य विषयों की परीक्षाएं हो सकती हैं। परीक्षा की शुरुआत में सभी सहायक और अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित होती हैं। एक्टिविटी कैलेंडर के मुताबिक 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच बोर्ड के छात्रों का प्रैक्टिकल करा लिया जाएगा। इस बार प्रैक्टिकल एग्जाम होम सेंटर की बजाय दूसरे स्कूलों में लिया जाएगा।