1st Bihar Published by: 4 Updated Jun 28, 2019, 6:58:40 PM
- फ़ोटो
PATNA: सूबे में 1 जुलाई से जल शक्ति योजना की शुरूआत होगी जो की अगले 6 महीने तक चलेगी. मुख्य सचिव दीपक कुमार की निगरानी में सारा काम होगा. आपको बता दें जल शक्ति योजना के तहत वृक्षा रोपण, वाटर हार्वेस्टिंग, जल संचय के पुराने तौर तरीके को फिर से जीवित कर वाटर लेवल को ठीक करने के उपाय पर काम किया जाएगा. सोमवार को सभी DM के साथ वीडियो कॉंफ्रेंसिग के जरिए दीपक कुमार योजना को लेकर डिटेल में बात करेंगे. मोदी सरकार की अहम योजनाओं में से एक यानि जल शक्ति अभियान की शुरूआत 1 जुलाई से होगी. इस योजना के तहत केंद्र सरकार पानी की कमी से जूझ रहे देश के 255 जिलों में 1 जुलाई से वर्षा संचयन और संरक्षण को लेकर जल शक्ति अभियान की शुरूआत करने जा रही है. इस अभियान में 800 IAS अधिकारियों की मदद ली जाएगी.