1st Bihar Published by: Updated Nov 22, 2021, 7:00:30 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: अपने चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव पैतृक गांव फुवरिया पहुंचे। चचेरी बहन की शादी में तेजप्रताप को देख परिवार और आस-पास के लोग काफी खुश दिखे। इस दौरान तेजप्रताप के साथ लोगों ने अपना फोटो भी लिया। चचेरी बहन से मिले और उन्हें शुभकामना दी।
गौरतलब है कि रविवार की देर शाम फुलवरिया पहुंचने के बाद तेजप्रताप सबसे पहले अपने घर गये थे। जहां दादी मरछिया देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जिसके बाद तेजप्रताप चचेरी बहन की शादी में शामिल हुए। बता दें कि राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के भाई स्व. गुलाब प्रसाद यादव की छोटी बेटी प्रियंका यादव की शादी में वे शामिल हुए। इस दौरान परिवार के सदस्यों से भी मिले।
शादी समारोह में तेजप्रताप के आने की खबर मिलते ही एक झलक पाने के लोगों की भीड़ लग गयी। वही गांव के युवा खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए। युवकों ने पास जाकर कहा कि तेजप्रताप भईया एक फोटो लेनी है आपके साथ। यह सुन तेजप्रताप भी खुद को नहीं रोक सके। युवकों ने तेजप्रताप के साथ अपनी फोटों ली। उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही।