1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Thu, 16 Feb 2023 09:56:57 PM IST
- फ़ोटो
VAISHALI: हाजीपुर के औधौगिक थाना क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा किन्नरों को चाय पिलाने की बहाने बंधक बनाकर पीटा गया। जिसे लेकर किन्नरों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। कंपनी के कर्मचारी की पिटाई से दो किन्नर घायल हो गयी है। जिसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम इंडस्ट्रियल एरिया हाजीपुर के स्पून पाइप कंपनी से कुछ किन्नर बधाई देने और कुछ इनाम और बख्शिस मांगने आए थे तभी कंपनी के कर्मचारी ने सभी किन्नरों को चाय पिलाने के बहाने अंदर बुलाया और उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान कई किन्नर मौके से भाग बाहर निकले और अपने अन्य साथियों को घटना की जानकारी दी।
जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में किन्नर मौके पर पहुंच गये। कंपनी के दफ्तर के बाहर हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचे और सभी आक्रोशित किन्नरों को समझाने की कोशिश करने लगे। वही पिटाई से घायल किन्नरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।