1st Bihar Published by: Updated Nov 03, 2020, 11:33:06 AM
- फ़ोटो
PATNA: तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय ने मतदान किया. इस दौरान उनकी पत्नी और बेटी ऐश्वर्या राय भी मौजूद थी. इस दौरान चंद्रिरा राय ने अपने दामाद के छोटे भाई तेजस्वी पर जमकर हमला बोला.
परसा से जेडीयू उम्मीदवार चंद्रिका राय ने कहा कि तेजस्वी का चुनावी वादा कभी पूरा नहीं होगा. क्योंकि उनका जो चुनावी वादा है वह खोखला है. अगर 10 लाख सरकार नौकरी देना इतना आसान होता तो हर कोई ऐसे वादे करता.लेकिन यह आसान नहीं है. यह सिर्फ उनका चुनावी स्टंट है.
चिराग पर भी बोला हमला
चंद्रिका राय ने चिराग पासवान पर भी हमला बोला और कहा कि चिराग फाइव स्टार कल्चर के नेता हैं. वह महंगे कपड़े महनते हैं और दिल्ली में रहते हैं. वह ऐसे में जमीन से जुड़े नेता नहीं हो सकते हैं.